थाना अमेठी पुलिस द्वारा अवैध रूप से देशी शराब विक्री करते हुए 93 शीशी के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर थाना अमेठी के निकट नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में म0उ0नि0 मंजीत सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से देशी शराब की विक्री करते हुए अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र फूलचन्द नि0 आजाद मार्केट मुंशीगंज रोड थाना व जनपद अमेठी को 93 शीशी देशी शराब के साथ उसके घर से गिफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
सुरेश चन्द पुत्र फूलचन्द निवासी आजाद मार्केट मुंशीगंज रोड थाना अमेठी जनपद अमेठी
बरामदगी
93 शीशी अवैध देशी शराब पौवे औरेंज कम्पनी की ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
मु0अ0सं0 149/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना अमेठी जनपद अमेठी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 श्रीमती मंजीत सिंह
2- का0 अनीस तिवारी
3- का0 वृजभान कुशवाहा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *