[object Promise]
लखनऊ। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए शहर के सभी इलाको को सेनिटाइज करने के लिए नगर निगम रात दिन प्रयास कर रहा है।निगम का प्रयास है कि कोई भी इलाका सेनिटाइज होने से न छूटे। इसी क्रम में सोमवार को नगर निगम की टीम ने तोपखाना बाजार को पूरी तरह से सेनिटाइज कराया। टीम के मौके पर पहुचने पर इलाके के पार्षद प्रमोद शर्मा और तोपखाना चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे। इलाके के सेनिटाइजेशन के दौरान छावनी परिषद की टीम भी मौजूद रही । तीन के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने उनके बताये इलाके को पूरी तरह सेनिटाइज किया।
Leave a Reply