उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र में कई दिनों से आतंक मचा रखे तेंदुए ने रविवार की रात दो अलग-अलग गांवों में हमला कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गंगवा छापर निवासी बुन्ना का दरवाजे पर सो रहा था। भोर में करीब 2 बजे पहुंचे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बुन्ना के कमर में कई बार हमला किया |
उसके चिल्लाने पर लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे तब जाकर तेंदुआ वहां से भागा। ग्रामीण मशाल लेकर तेंदुए की तलाश कर रहे थे तभी उसने लक्ष्मीपुर पड़रहवा में ब्रह्म स्थान पर झाड़ू लगा रहे साधु लालजी पर हमला कर दिया। तेंदुए ने लालजी के दो अंगुलियों को चबा लिया। संयोग से ब्रह्म स्थान से गुजर रहे एक दूध वाले ने बांस का डंडा लेकर तेंदुए को वहां भगाया, जिससे लालजी का जान बच सकी। उसका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर तेंदुए ने हमला कर अब तक 8 लोगों को जख्मी किया है।
दो जून को धुमधाम से मनाया जायेगा बाबा सिद्धनाथ का वार्षिकोत्सव, तैयारियां जोरो पर
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। बाबा सिद्धनाथ मंन्दिर मे सिद्धनाथ सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
इस दौरान आगामी दो जून को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए मंन्दिर से जुडे लोगो को जिम्मेदारी सौपी गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मन्दिर के महन्थ योगेश्वर नाथ ने कहा कि बाबा सिद्धनाथ मंन्दिर मे क्षेत्र के अलावा कुशीनगर व पडोसी जिले के लोग आते बाबा का दर्शन करने आयेगे । मंन्दिर की महत्ता सर्वविदित है हर वर्ष की भाति इस वर्ष दो जून को बाबा सिद्धनाथ का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर है। बैठक मे आयोजन की सफलता के लिए जिम्मदारियां भी बांटी गयी है। महंत ने कहा कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। बैठक मे शैलेश मिश्रा, भीम, राजन कुमार, अजय कुमार, अजय कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, ज्योति गोड, विवेक यादव पत्रकार उपेन्द्र कुशवाहा आदि कई लोग शामिल रहे।
कुशीनगर मे समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन पडरौना से मई माह के अंत तक हो जायेगा ठप
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कप्तानगंज-थावे रेल खण्ड पर चल रही समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन मई माह के अंत तक ठप हो जायेगा। इस रूट पर तीन साप्ताहिक ट्रेनों का फेरा पूरा होने जा रहा है। इससे एक्सप्रेस ट्रेनों की कमी के कारण अब कुशीनगर के पडरौना से महानगरों की ओर यात्रा करना यात्रियों के लिये मुश्किल होगा।
आमान परिवर्तन के बाद भी इस रूट की दशा नहीं सुधर सकी एवं सवारी गाड़ियां ही आवागमन के लिये मुख्य साधन बनी हुई है। यात्रियों की मांग पर चलायी गई डेमू की हालत भी खस्ता है और आये दिन दो स्टेशनों के बीच डेमू का इंजन खराब हो जाता है या फिर इस ट्रेन को अचानक निरस्त कर दिया जाता है। इससे यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस रूट पर साप्ताहिक ट्रेनें ही चलती हैं, लेकिन उन ट्रेनों का निर्धारित फेरा पूरा होने के उन्हें बंद कर दिया जाता है। दिल्ली की ओर जाने वाली आंनद विहार-छपरा, रामनगर-हावड़ा, कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक ट्रेनों का फेरा 30 मई तक पूरा हो रहा है, जिसके बाद इन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी ठप कर दिया जायेगा। इस स्थिति में दिल्ली, पंजाब सहित अन्य स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को देवरिया या गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचकर यात्रा करनी पड़ेगी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक हरिलाल प्रसाद ने कहा कि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का फेरा हो गया है। इसे रेलवे उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही बढ़ाया जा सकता है।
Leave a Reply