[object Promise]
मुसाफिरखाना-अमेठी। आज मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतगणना में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कांग्रेसियो ने संजय गुप्ता की अगुवाई में कांग्रेस कि जीत का जश्न मनाया,मिठाईया बाटी और कांग्रेसियो ने गोले पटाखे भी दागे ।सभी ने यह जीत की बधाई अपने प्रिय सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देश मे बढ़ती लोकप्रियता की जीत को बताया।इस खुशी के पल पर संजय गुप्ता ने कहा कि ये जीत कांग्रेस के कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ताओ की मेहनत का है आज के ही दिन राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के निर्बिरोध अध्यक्ष चुने गए थे l
आज से ही देश से भाजपा का पतन शुरू होगा,इससे साफ जाहिर दिख रहा है कि भाजपा से जनता ऊब चुकी है और कांग्रेस पार्टी की ओर चल पड़ी है हम दावे के साथ कहते है कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलेगा और देश के भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे।
इसी क्रम में भनौली स्थिति अली इंडेन गैस सर्विस पर तहरीर हैदर और आन मोहम्मद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जीत का जश्न मनाया और मिठाईया बाटी।
इस मौके पर अरविंद त्रिलोकचंद बबलू,फिरोज अहमद,मोहित गुप्ता, हनुमंत विश्कर्मा,राजू ओझा,रवि तिवारी,डॉ रिपन,वसी उल्ला,राहुल गुप्ता,रोहित आलोक श्रीवास्तव,नरेंद्र यादव,आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply