ताजियादारों को बुलाते रहे अधिकारी , नही आए ताजियादार अधिकारियों नें फ्लैग मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास।

[object Promise]

By सत्यप्रकाश मद्धेसिया
महाराजगंज । परतावल थानाक्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्रामसभा बड़हरा बरईपार में एडीयम, एएसपी,सीओ, के साथ पीएसी बल व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया। ताजियादारों द्धारा ताजिया ना उठाने की बात को लेकर माहौल गरमा गया है। ताजियादारों की जीद है कि मस्जिद के बगल में बना भीरथ का सिढ़ी जब तक नही तोड़ी जाएगी तब तक ताजिया नही उठेगा। ताजियादारों को मनाने के लिए प्रशासन एक हप्ते से लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन वे अपनी जीद पर अड़े है। वही ताजियादारों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने संज्ञान लिया होता तो कोई विवाद उत्पन्न नही होता।

पिछले साल मोहर्रम के बाद भीरथ ने सिढ़ी जोड़वा लिया हम लोगो ने थाने में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।ताजियादारों से बातचीत करने के लिए प्राथमिक विद्यालय में उन्हे बुलाया गया था लेकिन मौके पर सिर्फ एक ही ताजियादार पहुंच सका। ताजियादारों का कहना है कि स्थानिय प्रशासन से लेकर जिले के आला अधिकारियों से इस गांव की समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका है । लेकिन प्रशासन द्धारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया। जिले के कई अधिकारी इस गांव का भ्रमण कर चुके है लेकिन स्थिति जश की तश बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

श्यामदेउरवां पुलिस , घुघली पुलिस ,पनियरा पुलिस, पीएसी बल , फायर ब्रिगेड , के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गयी है। जिले के अधिकारी भी नजर बनाए हुए है और पल पल की खबर ले रहे है। अपर जिलाधिकारी इन्द्रभूषण वर्मा , अपर पुलिस अधिक्षक आशुतोष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार,उपजिलाधिकारी सत्यम मिश्रा, इंस्पेक्टर रामपाल यादव, फायर ब्रिग्रेड के ओमप्रकाश सिह, घुघली थानाध्यक्ष राजप्रकाश यादव , चौकी प्रभारी परतावल लवकुश यादव, एस आई स्वतंत्र सिंह, मुकुन्दर सिंह बघेल, रामचरन, रामशरण त्रिपाठी ,ओपी चौहान आदि अधिकारी बड़हरा में डेरा डाले हुए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *