तंमचा फैक्ट्री में पुलिस का छापा एक गिरफ्तार।

कौशाम्बी।

तंमचा फैक्ट्री में पुलिस का छापा एक गिरफ्तार।

सदर कोतवाली मंझनपुर उदय बीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चक में छापा मारा,
जहाँ पर अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित थी, एक युवक को गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस तथा उपकरण बरामद किए। एसपी के निर्देश में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर चलाए गए अभियान में प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर को मुखबिर से सूचना मिली की नारा चौकी के अंतर्गत ग्राम चक में अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित है। पुलिस बल ने दबिश दिया। इस पर मिथिलेश पुत्र भोला सोनकर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बना हुआ तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस, एकअर्धनिर्मित 32 बोर तमंचा व खोखा कारतूस एक मिस कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, 3 नाल 12 बोर, एक नाल 315 बोर व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। उसका साथी वांछित अभियुक्त राजेंद्र पुत्र छोटेलाल निवासी सेमरई थाना धाता जनपद फतेहपुर फरार हो गया ।

कौशाम्बी से विकास कुमार गौतम की रिपोर्ट

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *