उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ऑपरेशन कराने वाले छह नेत्र रोगियों की आंखों की रोशनी चली गई. नेत्र रोगियों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की. वहीं सीएमओ ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नर्सिंग होम में किए गए ऑपरेशन में छह मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई. मरीजों के शिकायत करने पर नर्सिंग होम संचालक अस्पताल में ताला डाल कर भाग निकले। गंगा घाट क्षेत्र के पानी गांव निवासी रूप राम और बिजलामऊ निवासी अयोध्या त्रिभुवन खेड़ा और चार अन्य मरीजों ने सीएमओ से शिकायत की। उन्होंने बताया कि गंगाघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर स्थित एक अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन कराया था।इसके बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल के डॉक्टर से भी की। इस पर चिकित्सक ने उन्हें चार-पांच दिन के लिए दवा देकर सभी को वापस कर दिया। वहीं मामले की शिकायत पर सीएमओ डॉ. लालता प्रसाद ने एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ को उक्त प्रकरण की जांच सौंपी है। वहीं एसीएमओ के अस्पताल पहुंचने पर वहां ताला लगा मिला। वहीं सीएमओ डॉ. लालता प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply