लखनऊ। राजधानी में दबंगों के हौसले दिन-पर-दिन बुलंद होते नजर आ रहें हैं। ताजा मामला बुधवार को गुडम्बा थाना क्षेत्र स्थित कुर्सी रोड के पास गैस प्लांट के सामने देखने को मिला है, जहां नसीम नाम के बिल्डर ने दबंगई दिखाते हुए अपने 2 दर्जन साथियों के साथ मुन्ना नाम के दूध विक्रेता पर चाकुओं से जानलेवा हमला बोल दिया। जानकारी के मुताबिक इस हमले में दूध विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल दूध विक्रेता को पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया और साथ ही मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिल्डर व उसके 2 दर्जन साथियों ने मुन्ना नाम के दूध विक्रेता पर विवाद के बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्र में प्रधानी होने के बावजूद दबंग प्रॉपर्टी डीलर काफी दिनों से मुझ पर मेरी डेरी हटवाने का दबाव बना रहे थे, जिसका मैंने विरोध किया था। साथ ही पीड़ित ने बताया प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि दूध डेरी की वजह से कोई भी फ्लैट नहीं बिक रहे है। आरोप है कि बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर की बात न मानने पर दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूध विक्रेता पर जानलेवा हमला किया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर हाजी मस्तान फैजाबाद रोड स्थित सीमा पैलेस का मालिक है और वह खुद को दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार बताता है। फिलहाल पुलिस में पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Leave a Reply