रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत इस समय जिले में डेंगू बुखार अपने पैर जमाये हुए है और आये दिन डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी है कहीं कहीं डेंगू इतना फैला हुआ है जिससे पूरे के पूरे गांव इसकी चपेट में हैं रोजाना डेंगू से मौतें भी हो रही हैं लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य बिभाग इससे निपटने की कोशिश करने में नाकामयाब साबित हो रहा है। अभी ग्राम पंचायत स्तर पर फाँगिंग कराने के लिए सरकार द्वारा धन उपलब्ध कराया जाता है ।
लेकिन वह सिर्फ कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रह जाता है और संबंधित लोग इसको निकाल कर अपने पास रख लेते हैं अधिकतर ग्राम पंचायतों में फाँगिंग कराई ही नही जाती है और अगर कहीं कराई जाती है तो सिर्फ 100,200,रुपये की दवाई का छिड़काव कर दिया जाता है और फ़ोटो खिंचाकर दिखा देते हैं और इसी से प्रशासन मान लेता है ।लोगों की मौतें लगातार हो रही हैं लेकिन प्रशासन कोई सख्त कदम नही उठा रहा है ।
Leave a Reply