रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाए……… जिला निर्वाचन अधिकारी।
अमेठी।। जिलाधिकारी डॉ राम मनोहर मिश्र व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आज आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष, स्ट्रांग रुम तथा पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण किया। नामांकन कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, घड़ी तथा वैरीकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने विधान सभा वार वाहन पार्किंग की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था आदि सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित को दिया।
उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु अलग-अलग काउंटर/पंडाल बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम व एसपी मनीषी महिला महाविद्यालय पहुंचकर ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण किया।।
उन्होंने स्ट्राग रूमों की साफ सफाई व पुताई की व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा पूरे मतगणना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी गौरीगंज अमित कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि राकेश चौधरी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply