गोवंशों के लिये पर्याप्त मात्रा में भूषा, हरा चारा, पानी आदि की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें प्रतिदिन नहलाया जाये-डीएम
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।। जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने आज तहसील जयसिंहपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पीढ़ी व दियरा बाजार स्थित गोवंश आश्रय/कांजी हाउस का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पीढ़ी बगीचे में स्थित गोवंश आश्रय मंे 41 गोवंश पाये गये, जहां गोवंशों के लिये पेयजल की व्यवस्था हेतु मात्र एक छोटा हैण्डपम्प स्थापित मिला तथा गोवंशों के लिये छाया की व्यवस्था भी तक न कराये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी जयसिंहपुर इन्द्रावती वर्मा व ग्राम सचिव अमित सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए
तत्काल मोटर लगवाये जाने व छाया हेतु फूस/सीमेन्ट शेड एवं गोवंशों को पानी/चारा हेतु हौदी बनाये जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने बीडीओ को निर्देशित कि इस आश्रय के चारो ओर बाॅस-बल्लियां लगाये जायें, ताकि गोवंश बाहर न निकल पायें। डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि गोवंशों के लिये पर्याप्त मात्रा में भूषा, हरा चारा, चूनी-चोकर आदि नियमित रूप से दिये जायें तथा गर्मी को देखते हुए गोवंशों को नियमित नहलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।।
Leave a Reply