डीएम को प्रार्थना पत्र भेज दबंग व्यक्तियों द्वारा घर उजाड़ने का लगाया आरोप

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना, कुशीनगर कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर सिधुआ बाजार निवासी माया देवी गोंड ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर घर के ही बगल के पडोसी दबंग व्यक्ति द्वारा सीलिंग की जमीन पर बने घर को जबरन उजाडने का आरोप लगाया है  | जिलाधिकारी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित माया देवी ने जिक्र किया है कि वह गरीब व्यक्ति है पडरौना तमकुही मार्ग से सटे बसहिया गांव सिधुआ बाजार के समीप सड़क के  किनारे जमीन वह अपने पुरे परिवार के साथ गत 25 वर्षों  से रहती है जबकि पीड़िता ने आगे जिक्र किया है कि गत 2007 से पूर्व गांव के ही रामनिवास पांडे पुत्र कांता पान्डेय व रोहिताश पांडे पुत्र रामनिवास पांडे द्वारा उक्त पिडिता से यह कह कर ₹500000 की मांग की थी कि जिस जमीन में तुम बसी हो उस जमीन में तुम्हारा भी नाम दर्ज करवा देंगे उधर पीड़ित ने जैसे तैसे कर के उक्त लोगों को ₹400000 देकर नाम चढ़वाने का विश्वास कर ली थी |

लेकिन उक्त व्यक्तियों द्वारा उक्त पिडिता का नाम दर्ज  नहीं कराए | इस सिलसिले में  उक्त लोगों को पीड़िता द्वारा दिए गए ₹400000 गत 2007 के  सिधुआ पडरौना में हुए दो धार्मिक विवाद के  दंगे में लिखा-पढ़ी का कागजात भी जल गया है | पिडिता ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में उक्त लोगों द्वारा 25 वर्षों से घर बनाकर रह रही पिडिता के घर को प्रशासनिक व पुलिस के सहयोग से जबरन हो उजाडने का काम किया जा रहा है |  पिडिता माया देबी ने मुख्यमंत्री से लेकर मंडलायुक्त गोरखपुर के अलावा कुशीनगर पुलिस कप्तान को  प्रार्थाना पत्र देकर उक्त लोगो पर कार्यावाही की मांग है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *