डीएम के जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जायें… सी0 इन्दूमती।

डीएम के जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जायें… सी0 इन्दूमती।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसुदुल हसन

सुलतानपुर! नवागत जिलाधिकारी सी0 इन्दूमती ने आज कलेक्ट्रेट प्रातः 09 बजे अपने कक्ष में जनता दर्शन में जनसुवाई के दौरान आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से निस्तारण का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जायें।
जिलाधिकारी के जनता दर्शन में भूमि विवाद, पुलिस प्रकरण तथा अन्य विभागों के प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी एवं अपर उप जिलाधिकारी सदर, विधेश को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर अंकन कराकर सम्बन्धित अधिकारियों को भेजे जायें और उसका निस्तारण सम्बन्धी रिपोर्ट नियमित रूप से प्राप्त ही जाये। डीएम ने कहा कि भूमि विवाद सम्बन्धी प्रकरण में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार मौके पर जाकर निरीक्षण करें और तत्सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छोट-मोटे विवाद आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराते हुए दोनों पक्षों को पूर्ण रूप से संतुष्ट किये जायें।

डीएम के जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जायें… सी0 इन्दूमती।

जनता दर्शन में सोमवार सर्वाधिक जन फरियादी अपनी फरियाद लेकर डीएम के समक्ष उपस्थित हुए। डीएम द्वारा आम जनों की सुनवाई गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनकों भरोसा दिलाया कि अब आप लोगों को न्याय जरूर मिलेगा, धैर्य अवश्य बनाये रखें। इस अवसर पर 22 प्रार्थना पत्र ऑफलाइन तथा 92 प्रार्थना पत्र ऑनलाइन सम्बन्धित अधिकारियों को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु डीएम द्वारा भेजने के निर्देश दिये गये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *