जनपद में सकुशल सम्पन्न हुई जुमे की नमाज़, तैनात रहा भारी संख्या में पुलिस बल,जुमे की नमाज़ को दृष्टिगत रखते हुए डीएम, एसपी ने किया रूटमार्च
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुल्तानपुर। सम्पूर्ण जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। नमाज़ के दौरान नमाज़ स्थलों एवं अन्य प्रमुख बाज़ारों, स्थानों आदि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी सी इंदुमती, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडे, , एएसपी डॉ मीनाक्षी कात्यायन समस्त एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी आदि द्वारा मयफोर्स के रूटमार्च कर लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
डीएम ने इस दौरान बताया कि सम्पूर्ण जनपद में वर्तमान में धारा 144 लागू है, इसके प्राविधानों का पूर्णतः पालन किया जाए। किसी तरह की अफवाह व अशांति फैलाने की कोशिश करने पर उसके विरुद्ध त्वरित कठोर कार्यवाही की जाएगी। संदिग्ध लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, उपद्रव की स्थिति पैदा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा। यदि कोई व्यक्ति फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, यूट्यूब आदि पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करेगा या आगे फॉरवर्ड करेगा तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।
Leave a Reply