डाकघर में ग्राहक को बेहतर सुबिधा दें : विनय प्रकाश सिंह

[object Promise]

डिजिटल इंडिया के सपनों का इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक आरपीएलाई से किसानों को आर्थिक मजबूती  उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल विनय प्रकाश सिंह दर्शननगर उपडाकघर का औचक निरीक्षण किया सबकुछ मिला ओके । श्री सिंह दर्शननगर उपडाकघर के विजिट के दौरान भारत सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के अंतर्गत दर्पण डिवाइस, सीएसआई, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक, आधार अपडेशन का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा जनता के हितों को संज्ञान में लेते हुए शहरी एवं ग्रामीण जनता को कम समय मे सस्ती सेवा देने के लिए डिजिटल इंडिया के सपनो को साकार करने के लिए डाक विभाग को दायित्व सौंपा गया है l

इसलिए ग्राहकों के विश्वासनियंता के लिए बेहतर सुविधा देना होगा । उन्होंने इंडिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक की तारीफ करते हुए कहा कि यह बैंक प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया और पेपरलेस के सपनों को साकार कर रहा है । श्री सिंह ग्रामीण डाक जीवन बीमा के बारे में कहा कि देश का किसान आज भी कड़ी मेहनत करने के बाद भी धन संचय नही कर पाता इसलिए गरीबी उसके परिवार का साथ नही छोड़ पाती है आज इन्सान का जीवन पल पल जोखिम से भरा है ।

 

किसान एवं उसके परिवार के भविष्य को आर्थिक मजबूती देने के लिए ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना चालू किया गया है यह आम व्यक्ति के लिए लाभकारी है किसी भी बीमा कम्पनियो से ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में कम क़िस्त व् अधिक बोनस दिया जाता । हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के पोस्टमैन के डाक वितरण को लेकर असन्तोष व्यक्त किया और सबपोस्टमास्टर भवानी प्रसाद सिंह प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए शतप्रतिशत डाक वितरण का निर्देश दिया । इस दौरान मण्डल के प्रवर अधीक्षक जे बी दुर्गापाल, निरीक्षक सोनेलाल, मनोज कुमार, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह अतुल उपाध्याय, अनुज यादव, भवानी प्रसाद सिंह, श्रीकांत आदि मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *