डग्गामार वाहनों की संयुक्त रूप से की जाए सघन चेकिंग – डीएम

[object Promise]
अमेठी । जिलाधिकारी  शकुन्तला गौतम की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में  सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत कक्षा 09 से 12 तक के बच्चों की जनपद स्तर पर भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआरटीओ एल0बी0 सिंह ने बताया कि शासन द्वारा सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत जनपद स्तर पर भाषण प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके तहत जनपद के 27 स्कूलों में 54 विद्यार्थियों को चिन्हित किया गया है l
जिनसे दिनांक 28 नवम्बर 2018 को गौरीगंज के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में सड़क दुर्घटना कारण एवं निवारण विषयक 05 मिनट की प्रत्येक विद्यार्थी से भाषण प्रतियोगिता कराई जायेगी। उन्होंने बताया  िकइस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 21000, द्वितीय स्थान पाने वाले को 11000 तथा तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 7000 रूप्ये का पुरूस्कार दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत डग्गामार वाहनों, स्कूली वाहनों, टैम्पों तथा टैक्सी को एआरटीओ व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप् से अभियान चलाकर सघन चेकिंग कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क दुर्घनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश एआरटीओ व पुलिस विभाग को दिया। जिलाधिकारी ने अधि0 अभि0 लो0नि0वि0 को टर्निंग प्वाइंट पर संकेतांक बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश, प्राचार्य जी जीआई सी गौरीगंज डा0 संगीता शर्मा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *