ठंडे बस्ते में पड़े मंडल कमीशन लागू कराने की मांग को लेकर पडरौना के युवा उठाएंगे आवाज

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : 1991 में वी,सिंह की सरकार में मण्डल कमीशन लागू करने में देश में उच्च वर्गों द्वारा पुरजोर विरोध के बाद इसे ठंडे बस्ते में पड़े इस मामले को कुशीनगर में मण्डल कमीशन को लागू करने का मुद्दा पडरौना के युवा आशुतोष सिंह पटेल के नेतृत्व में खड़ा करने को लेकर एक नया मंच मन बना लिया है,जो पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हित में होगी |
गौरतलब हो कि पडरौना नगर निवासी युवा आशुतोष सिंह पटेल ने अपनी अगुवाई में बहुजन क्रांति आंदोलन का गठन किया है। उन्होंने ने कहा की सरकार हम पिछड़ों और अल्पसंख्यक को भी उनका अधिकार दे मण्डल कमीशन लागू करे,नही तो वे अपने साथ युवाओं को लेकर  आंदोलन को बाधित होंगे। युवा श्री सिंह कहते हैं कि मण्डल कमीशन में पिछड़ों और अल्पसंख्यक के लिये 59.5% की आरक्षण का प्रावधान है,लेकिन देश मे कुछ दिनों पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने संविधान में संसोधन कर उच्च वर्गों के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है । जो पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित में नहीं है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *