नोएडा/ गाजियाबाद। कल से सोशल मीड़िया में एक खबर वाईरल हो रही है कि नोएडा के सेक्टर- 62 अंडरपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने मां बाप के साथ जा रहे इंजीनियर की गाड़ी पर डंडा मारते हुए रोक लिया।
आरोप है कि अभी गौरव कार से पेपर दिखाने के लिए निकले ही थे कि अचानक वह सड़क पर गिर गए। वहीं घटना के बाद पुलिसकर्मी वहां से भाग गया। उधर, राहगीर की मदद से पिता, गौरव को लेकर फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।
यहां स्टॉफ ने बाहर से ही उन्हें चेक कर छोड़ दिया। तबतक सूचना पर वैभव भी पहुंचे। उसके बाद वह लोग अचेत अवस्था में गौरव को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद गौरव को मृत घोषित कर दिया।
उनके जमीन पर गिरते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। वहीं परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दे कि पूरा मामला ये है कि नोएडा के सेक्टर-52 के शताब्दी विहार में रहने वाले मूलचंद शर्मा के 34 वर्षीय बेटे गौरव हरियाणा के गुरुग्राम की आईटी कंपनी में मार्केटिंग विभाग काम करते थे।रविवार को गौरव अपने माता-पिता के साथ कार से एनएच-24 से सेक्टर 62 की ओर आ रहे थे।
उधर, सड़क पर गिरे कंपनीकर्मी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 52 निवासी वैभव शर्मा ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनके भाई गौरव शर्मा (35), माता-पिता के साथ नोएडा स्थित घर से इंदिरापुरम में रिश्तेदार के यहां कार से जा रहे थे।
सेक्टर 62 अंडर पास क्रास करते ही यातायात पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए इशारा किया। गौरव कार साइड में पार्क कर ही रहे थे कि पुलिसकर्मी ने उनकी कार की बोनट पर डंडा मारने लगा।
वैभव ने बताया कि भाई को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, मौत कैसे हुई यह पता नहीं, लेकिन पुलिस का रवैया ठीक नहीं था। हालांकि उन लोगों ने इस प्रकरण में कोई शिकायत अभी नहीं की है।
क्षेत्राधिकारी द्वितीय पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सीआइएसएफ कट के आस-पास यह घटना हुई है। वहां गाजियाबाद पुलिस तैनात रहती है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बातचीत के अनुसार यातायात पुलिस ने कार रोका था। वहां क्या हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।
Leave a Reply