बांगरमऊ उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर आज मौरंग लेने जा रहे एक ट्रैक्टर का अगला पहिया अचानक दग गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर चालक तथा बोनट पर बैठे उसके तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंघूपुर बेरियागाड़ा निवासी लेखराज पुत्र मिश्रीलाल आज दोपहर अपना ट्रैक्टर लेकर मौरंग खरीदने बिल्हौर कानपुर जा रहा था। ट्रैक्टर के बोनट पर उसके तीन सगे भाई भी बैठे थे। रास्ते में बिल्हौर मार्ग पर स्थित ग्राम अंटवा के सामने ट्रैक्टर का अगला पहिया अचानक तेज आवाज के साथ दग गया। टायर के फटते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर पलट गया और चालक सहित बोनट पर बैठे उसके सगे भाई राज कुमार, रामेश्वर व प्रेम चारों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चारों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सकों ने घायल भाइयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Leave a Reply