[object Promise]
कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका भरवारी रेलवे स्टेशन के पास लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्घ की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वृद्घ अपने गाँव असवाँ से भरवारी जाने के लिए । लाइन पार कर रहा था। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस के सिपाही रमेश सिहं ने वृद्ध की शिनाख्त करा कर। भरवारी चौकी इंचार्ज राजीव सिंह को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध का नाम रमतु प्रजापति पुत्र महावीर प्रजापति निवासी ग्राम सभा असवाँ बताया जा रहा है। वृद्ध शनिवार की दोपहर लगभग १२ बजे वृद्ध अपने घर से किसी काम से भरवारी के लिए। जा रहा था। तभी फरीदपुर गाँव के समीप वृद्ध रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी अप लाइन से मालगाड़ी आ गई । टे्न की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।
Leave a Reply