देवरिया कार्यालय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
देवरिया,20 मार्च। घर से होली का बाजार करने जा रहे एक बाइक सवार मजदूर की जहाँ मौत हो गयी वही ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।वही इसकी सूचना लोगो पुलिस को दी मौके पर पहुची डायल 100 की पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुचाया।जहाँ चिकित्सको ने उसकी हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनीदेवी निवासी सत्तन(40) पुत्र सत्यनारायण नवीन सब्जी मंडी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था आज 4 बजे वह बाइक से होली का बाजार करने जा रहा था। अभी वह सरौरा के पास पहुचाया ही था कि तेज़ गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गयी,तथा ट्रक एक पिकअप से जा भिड़ी जहाँ ट्रक ड्राईवर बलराम यादव (30)पुत्र शुदर्शन यादव निवासी ग्राम कारमेल बनरही थाना रुद्रपुर एक पिकअप में जा भिड़ी। यह देख आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। वही इसकी सूचना लोगो ने डायल 100 की पुलिस को दी। सूचना पाते ही डायल 100 की पीआरवी 1449 पहुच गयी। जहाँ का.ताजुद्दीन सिद्दीकी,हेड का.ससत्येन्द्र व रजनीकांत ने घालय बलराम को तुरन्त जिला चिकित्सालय पहुचाया।जहाँ चिकित्सको ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वही इस घटना से आक्रोशित ग्रमीणों ने सड़क जाम कर सत्तन का शव पुलिस को ले जाने रोक दिया। वही किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही सत्तन की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और उसके बेटो का रो रो कर बुरा हाल है।
Leave a Reply