जोधा अकबर फिल्म आमतौर पर सभी ने देखी होगी और उसमें एक किरदार है मल्लिका हमीदा बानो। यह किरदार निभाया है शत्रुघ्न सिन्हा की धर्मपत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम सिन्हा ने । जी हां यह वही पूनम सिन्हा है जो सोनाक्षी सिन्हा की मां भी है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक
लखनऊ की लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार हो सकती हैं।
इसी विषय पर जनसंदेश ऑनलाइन ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से बात की तो उन्होंने बताया कि कोई इस तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। ऐसी कोई सूचना उनके पास नहीं है ।
वहीं सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने लखनऊ से अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।
अगर ऐसा हुआ तो राजनाथ और पूनम सिन्हा के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, इस दिशा में प्रयास जारी है और माना जा रहा है कि इसकी रूपरेखा शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के पहले 28 मार्च को तय की गई थी।
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया, “जतिन प्रसाद लखनऊ से चुनाव लड़ना चाहते थे। बाद में उन्हें किसी तरह से धौरहरा से चुनाव लड़ने के लिए मनाया गया। लखनऊ उन सात सीटों में से एक है जिसे कांग्रेस ने एसपी- बीएसपी गठबंधन के लिए छोड़ा है।
शत्रुघ्न अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। 6 अप्रैल को उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। बीजेपी ने उनका पटना साहिब से टिकट काट दिया था। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने इसका होमवर्क पहले ही पूरा कर लिया है।
इस घटनाक्रम से जुड़े एक सपा नेता ने बताया, “लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में चार लाख कायस्थ मतदाता हैं और 1.3 लाख सिंधी वोटर हैं। इसके अलावा 3.5 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। पूनम सिन्हा सिंधी हैं जबकि उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं। इससे पूनम की उम्मीदवारी और मजबूत होती है।
Leave a Reply