[object Promise]
केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली के जिला कारागार के बाहर उस समय हड़कंप हो गया जब मृतक बंदी के परिजनों ने सड़क जाम कर जेल प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और सड़क जाम कर नारेबाजी करते हुए जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुची पुलिस ने किसी तरह मृतक बंदियों को समझाया बुझाया और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने का आस्वाशन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका।
दरअसल मृतक दिव्यांग बंदी भानू प्रताप खीरो थाना क्षेत्र का रहने वाला था और बीते तीन माह पूर्व दहेज प्रथा में जेल में बंद था। मृतक बंदी का रविवार को जेल के अंदर बैरिक नम्बर 7 में फासी के फंदे से लटकता शव मिला था जिसको लेकर आज परिजन जेल आये और जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में 5 हजार रुपये महीने की वसूली की जाती है वसूली न देने पर हत्या की गई है।
वही जेल अधीक्षक की माने तो बंदी ने फासी लगाकर आत्महत्या की है। उनसे कभी भी किसी भी तरह की वसूली नही हुई है यह आरोप बेबुनियाद है।
Leave a Reply