मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश की जिला कारागार में बंद अपराधियों द्वारा एक बार फिर से सेल्फी के सोशल मीडिया पर वायरल होने से जेल प्रशासन में हडकम्प मचा है। अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हैं। आधिकारिक सूत्रो के अनुसार आज जिला कारागार में बन्द कुछ शातिर अपराधियों द्वारा सेल्फी फेसबुक पर अपलोड कर दी। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने से जेल प्रशासन में हडकंप मचा है।
सेल्फी के वायरल होने के बाद जेल अधिकारियों ने वहां सघन तलाशी शुरु कर दी। जेल से सेल्फी वायरल होने पर सबसे बड़ा सवाल है कि जेल में मोबाईल फोन कैसे पहुंचे। जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर जेल परिसर तथा बैरकों में तलाशी अभियान चलाया जाता है। जिला जेल मे बंद शातिर अपराधियिो पर अंकुश लग सके और उनकी कारगुजारी उजागर हो सके।
जिला कारागार में समय-समय पर तलाशी के बावजूद जेल मे मोबाईल प्रकरण जेल की सुरक्षा मे सेंध लगना है।
सोशल मीडिया पर अचानक जेल से अपराधियों की सेल्फी वायरल सामने आने पर बड़ा सवाल है कि जेल में कड़ी सुरक्षा के दावों के बीच वहां मोबाईल कैसे पहुंचे। जेल परिसर मे लेगे जैमर के बावजूद मोबाईल संचालित होने की खबर से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया और जेल अधीक्षक, जेलर तथा डिप्टी जेलर सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया।
गौरतलब है कि सेल्फी में हत्या के प्रयास मामले में सजायाफ्ता कैदी कादीखेडा निवासी विजय चौधरी और उसके दो अन्य साथी नजर आ रहे है। सेल्फी मामले को जेल की सुरक्षा में सेंधमारी माना जा रहा है। वहीं दूसरी और इस मामले के अचानक चर्चा में आने पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जेल प्रशासन से जुड़े आला अधिकिारियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान और पूछताछ जारी है। जेल प्रशासन से जुड़े अधिकिारियो का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
Read More :100 करोड़ सालाना खर्च कर रही थी सरकार फर्जी मदरसों पर
Leave a Reply