[object Promise]
- पावन पर्व नवरात्रि के समापन पर जिला कारागार टेंवा कौशाम्बी मे बन्दियो के हुआ विशाल कन्या भोज व हवन कार्यक्रम
- ज़िला जेल टेंवा मे कन्या भोज के साथ समापन हुआ नवरात्र का पावन पर्व*
- हवन के बाद जेल अधीक्षक वी.एस. मुकुंद ने बाँटा कन्याओं को चुनरी व प्रसाद*
कौशाम्बी. ज़िला कारागार कौशाम्बी मे बन्दियो को योगा सिखाकर स्वथ्य रहने के बाद बन्दियो के सुधार की एक बार फ़िर से एक नई पहल की शुरुआत की गई. जिला जेल मे पहली बार नवरात्रि पर कन्या भोज करा कर इतिहास लिखा गया.
*इस बार सुधार कार्यक्रम पूरी तरह भक्ति रस मे डूबा नज़र आया. जेलर बी एस मुकुंद ने जेल मे नवरात्र के आख़िरी दिन कन्या भोज व हवन का कार्यक्रम कराया.इस कार्यक्रम मे बंदियों ने नौ दिन के उपवास के बाद कन्या भोज व हवन मे भक्तिमय होकर भाग लिया. *नवरात्र के पावन पर्व पर जिला जेल मे महा नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ उनके भोज की व्यवस्था रखी की गई.*
इस मौक़े पर नवरात्रि का उपवास कर रहे बंदियों ने तथा अन्य सभी ने हवन व पूजा मे भाग लिया. *आज नवरात्रि के अन्तिम दिन ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विद्यालय की कन्याओं पूजन किया.बता दू की कन्याओ के लिये भोजन को महिला बैरक की महिला बन्दियो द्वारा बनाया गया.कार्यक्रम के अंत मे कन्याओं को प्रसाद के रूप मे माता रानी की चुनरी व प्रसाद सामग्री का वितरण भी किया गया।
*कार्यक्रम के दौरान उपकारापाल संजय राय , केदारनाथ शुक्ला , रामदास यादव एवं चिकित्सा अधिकारी विकास यादव , चीफ़ जेल वार्डर विश्वनाथ यादव , सतेन्द्र सिंह , नितेश , अवनीश , प्रदीप , असलम आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ.*
[object Promise]
Leave a Reply