जीटी रोड पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत

कानपुर मंधना के पास जीटी रोड पर फतेहपुर रोडवेज डिपो की बस की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। वह रामा अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था, उसकी मौत की जानकारी मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया।

जीटी रोड पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत
रामा अस्पताल से फार्मासिस्ट बाइक से मंधना से रामनगर एटीएम से पैसे निकालने जा रहा था जीटी रोड पर हादसा हो गया।

बिल्हौर के खजुरी कला निवासी 28 वर्षीय शिवम कटियार रामा अस्पताल के मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात था। वह अलग अलग शिफ्ट में अस्पताल द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर में दो सालो से काम कर रहा था। शनिवार देर रात बाइक से रामनगर स्थित बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से पैसे निकलाने जा रहा था। इस बीच जीटी रोड पर सामने से आ रही तेज रफ़्तार फतेहपुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक समेत गिरे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है, जबकि चालक और परिचालक भाग गए। सूचना पर पहुंचे स्वजन शव देखते ही रो पड़े, जिससे अस्पताल में कोहराम मच गया। पिता लल्लन कटियार, मां माधुरी और छोटा भाई सत्यम बदहवास हो गए। थाना पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *