रायबरेली। निकाय चुनाव हेतु मतदान सम्पन्न होने के साथ ही अब कल 1 दिसम्बर को जी.आई.सी.में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण हेतु मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र नाथ पाण्डेय को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिनके सहयोग के लिए जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा शिव सागर कुशवाहा प्र.प्र.अधिकारी को सहायक नियुक्त किया गया है। जी.आई.सी.की.मतगणना के लिए एस सुधाकरन उप जिला मजिस्टेªट प्रभारी होंगे। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मतगणना हेतु वार्ड संख्या 01 से 05 तक के लिए 06 टेबुल, वार्ड संख्या 06 से 10 तक के लिए 06 टेबुल, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए 07 टेबुल, वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए 08 टेबुल, वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए 08 टेबुल, वार्ड संख्या 26 से 30 के लिए 08 टेबुल तथा वार्ड संख्या 31 से 34 के लिए 06 टेबुल लगाई गयी हैं। नगर पालिका रायबरेली के सभासद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 05 टेबुल के लिए 04 टेबुल, वार्ड संख्या 06 से 10 तक के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए 05 टेबुल, वार्ड संख्या 26 से 30 के लिए 05 टेबुल तथा वार्ड संख्या 31 से 34 के लिए 05 टेबुल मतगणना हेतु लगाई गयी हैं।
नगर पंचायत महाराजगंज की मतगणना तहसील महाराजगंज के मीटिंग हाल में होगी। यहां प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उप जिलाधिकारी महाराजगंज होंगे। यहां के सभी 10 वोर्डो की अध्यक्ष पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल तथा सभासद पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल लगायी जायेगी। नगर पंचायत बछरावां की मतगणना महाराजगंज तहसील के नायब तहसीलदार के न्यायालय कक्ष में होगी। यहां के सभी 11 वार्डो की अध्यक्ष पद की मतगणना हेतु 03 टेबुल तथा सभासद पद की मतणना हेतु 02 टेबुल लगाई जायेगी। नगर पंचायत सलोन की मतगणना सर्वोदय विद्यापीठ इन्टर कालेज सलोन में होगी। यहां श्रीराम सचान उप जिला मजिस्टेªट प्रभारी होंगे। यहां के सभी 12 वार्डो की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए 02 टेबुल तथा सभासद पद की मतगणना हेतु 02 टेबुल होंगी।
नगर पंचायत परसदेपुर तथा नगर पंचायत नसीराबाद की मतगणना सर्वोदय विद्यापीठ इन्टर कालेज सलोन में होगी। नगर पंचायत परशदेपुर हेतु प्रभारी राजेश कुमार चैरसिया तहसीलदार सलोन तथा नगर पंचायत नसीराबाद हेतु ओ.पी. गुप्ता बन्दोबस्त अधिकारी प्रभारी होंगे। नगर पंचायत परशदेपुर के सभी 10 वार्डो के लिए अध्यक्ष पद हेतु 02 टेबुल तथा सभासद पद हेतु 02 टेबुल होगी। नगर पंचायत नसीराबाद के सभी 15 वार्डो के लिए अध्यक्ष पद तथा सभासद पद हेतु 03-03 टेबुलें हांेगी। नगर पंचायत डलमऊ की मतगणना तहसील मुख्यालय डलमऊ में होगी। यहां प्रदीप वर्मा उप जिला मजिस्टेªट डलमऊ तथा देवी प्रसाद वर्मा तहसील डलमऊ प्रभारी होंगे। यहां के सभी 10 वार्डो के लिए अध्यक्ष एवं सभासद पद की मतगणना हेतु 02-02 टेबुलें होंगी। नगर पंचायत ऊँचाहार की मतगणना तहसील परिसर के सभा कक्ष में होंगी। यहां पर मदन कुमार उप जिला मजिस्टेªट ऊँचाहार एवं अशोक कुमार यादव तहसीलदार ऊँचाहार प्रभारी होंगे। यहा के सभी 10 वार्डो के अध्यक्ष पद मगणना हेतु 03 टेबुलें तथा सभासद पद हेतु 02 टेबुलें होगी। नगर पंचायत लालगंज की मतगणना बैसवारा इण्टर कालेज के गोविन्द हाल में होंगी। यहां राजेश कुमार तिवारी उप जिला मजिस्टेªट लालगंज तथा डाॅ. जगन्नाथ सिंह तहसीलदार लालगंज प्रभारी हांेगे। यहां वार्ड संख्या 1 से 08 तक अध्यक्ष पद हेतु 06 टेबुलें तथा सभासद पद हेतु 03 टेबुलें होगी। वार्ड संख्या 9 से 15 तक अध्यक्ष पद के लिए 04 टेबुलें तथा सभासद पद के लिए 03 टेबुलें होंगी। इस के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सम्पूर्ण जनपद तथा नगर मजिस्टेªट नगर क्षेत्र रायबरेली के लिए शान्ति एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे।
मतदेय स्थलों एवं मतदान केन्द्रों की संख्या का सम्भाजन
रायबरेली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आज यहां प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों एवं मतदान केन्द्रों का सम्भाजन कर दिया गया है। जिसके अनुसार विधान सभा क्षेत्र 170 बछरावां (अ0जा0) की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 338 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 222 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 344 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 223 हो गयी है। विधान सभा क्षेत्र 179 हरचन्दपुर की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 323 और मतदान केन्द्रों की संख्या 244 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 329 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 245 हो गयी है। विधान सभा क्षेत्र 180 रायबरेली की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 350 और मतदान केन्द्रों की संख्या 209 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 365 एवं एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 210 हो गयी है। विधान सभा क्षेत्र 181 सलोन (अ0जा0) की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 358 और मतदान केन्द्रों की संख्या 230 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 366 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 230 हो गयी है। विधान सभा क्षेत्र 182 सरेनी की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 367 और मतदान केन्द्रों की संख्या 290 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 387 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 290 हो गयी है। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र 183 ऊँचाहार की सम्भाजन से पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 337 और मतदान केन्द्रों की संख्या 252 थी। जो अब सम्भाजन के उपरान्त 2017-18 के लिए वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 354 एवं मतदान केन्द्रों की संख्या 255 हो गयी है।
निकाय चुनाव का मतदान भले ही सम्पन्न हो गया हो लेकिन कयासो का दौर अभी भी जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे से बैसवारा इंटर कालेज में षुरू होगी जिसके बाद सारे सवालो पर विराम लग जायेगा।
मतगणना के संबध में जानकारी देते हुए आरओ अजय कुमार ने बताया कि मतगणना बैसवारा इंटर कालेज के गोविंद हाल में सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगी जो समाप्ति होने तक लगातार जारी रहेगी। अध्यक्ष पद की मतगणना 10 टेबलो में होगी जबकि सभासद के पदो की मतगणना 6 टेबलो में चार चक्रो में सम्पन्न होगी।
मतगणना के बाद नगर व आसपास की चाय, पान व होटलो की दुकानो में राजनतिक पंडितो के कयास जारी है। मतगणना में भले ही कुछ घंटे षेष रह गये हो लेकिन बयानबाजी व आकडेबाजी का दौर लगातार जारी है। प्रत्यासी भी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आखिरी चक्र की मतगणना के बाद जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा।
Leave a Reply