ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
जगदीशपुर।। कमरौली थाना क्षेत्र के सौना गाँव में एक नाबालिग दलित युवती के साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना का मामला संज्ञान में आया है इसी थाना क्षेत्र के सौना गांव में 6:30 बजे शाम एक नाबालिग युवती शौच करने के लिए खेतो की तरफ़ गयीं थीं।
कि वहां पर पहले से छिपे गाँव के ही चार युवकों ने पकड़ कर मुंह दबोच कर जबरदस्ती बारी बारी दुष्कर्म किया और चिल्लाने पर उसकी मा भी वहां भागते हुए पहुंची जब तक उसकी मा वहां से उसके पास पहुंचती तब तक दरिंदे घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे और जब उसकी माँ को देखा तो धमकी दी गई कि आगे कोई कार्यवाही की तो जान से मार देगे और फरार हो गए है उनकी पहचान पीड़िता व उसकी माँ के द्वारा कर ली गई है और इसकी सूचना स्थानीय थाना पर दे दी गई है।
और मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
क्या बोले थानाध्यक्ष–
इस प्रकरण में थाना अध्यक्ष कमरौली से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला मेरी जानकारी में आया है और आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पीडिता का मेडिकल परीक्षण करवाने के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है और आगे की कार्रवाही की जा रही है फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों की धर पकड़ हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है ।
Leave a Reply