रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
जिले में बनने वाला मेडिकल कालेज देवरहा बाबा के नाम से होगा। इसके निर्माण पर 207 करोड़ रूपए खर्च होंगें। मेडिकल कालेज के निर्माण का कार्य जनवरी माह से शुरू होकर वर्श 2021 में बनकर तैयार हो जायेगा। इस मेडिकल कालेज से लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए मुहैया होगी।
नवनिर्मित मेडिकल कालेज अब सिद्ध पुरूश देवरहा बाबा के नाम से जाना जायेगा। उक्त बाते राजकीय इण्टर कालेज के परिसर में मेडिकल कालेज सहित 479 परियोजनाओं का शिलान्यास व 97 परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद विषाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।
उन्होने कहां कि दो साल के भीतर मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जायेगा और 2022 में नए षिक्षण सत्र का षुभारम्भ होगा। मेडिकल कालेज बनने से चिकित्सको की कमी दूर हो जायेगी। उन्होने कहां कि मेरी दिली तमन्ना थी कि देवरिया में भी मेडिकल कालेज की स्थापना हो,आज वह स्वर्णीम दिन आ ही गया,जब मेरे द्वारा मेडिकल कालेज का षिलान्यास किया जा रहा है। मेडिकल कालेज की स्थापना रामराज्य की परिकल्पना है। प्रदेष में अब जातिवाद की राजनीति नही होगी। आज देष व प्रदेष के लोगो के षासन की योजनाओं का लाभ समय समय से मिल रहा है। केन्द्र सरकार ने आयुश्मान भारत योजना के तहत पचास करोड़ परिवारों के पांच लाख रूपए बीमा के तौर पर दिया ताकि वह गम्भीर रोगो का इलाज अच्छे से अच्छे मेडिकल कालेजों में करा सके।
श्री योगी नें कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेष में ढेर सारे मेडिकल कालेजें की सौगात दी है ताकि प्रदेष की जनता इन मेडिकल कालेजो में सही ढंग से अपना इलाज करा सके। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के स्मृति में बलरामपुर में सेटेलाईट मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू हो चुका है। एक वर्श के भीतर यहां के लोगो को चिकित्सीय सुविधाए मिलनी षुरू हो जायेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहांं कि हम किसानों के चेहरे पर खुषी देखना चाहते है। जल्द ही एथेनाल के जरिए डीजल व पेट्रोल की कमी को दूर किया जायेगा।आवारा पशुयों पर अंकुश लगाने के बारे में उन्होने कहां कि एक करोड़ 20 लाख की लागत से प्रदेश के हर जिले में पषु संरक्षण गृह खोला जायेगा। ताकि इन पषुओ से किसानों के फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होने कहां कि पात्र निराश्रित व विधवा महिलाओं को अब समय से पेंषन दिया जायेगा,तथा जो दिव्यांग पात्रता की सूची में आयेगें उन्हें भी पेंशन देने की व्यवस्था सरकार ने की है,इसके लिए समाज कल्याण विभाग को निर्देषित कर दिया गया है। इसके पूर्व जीआईसी प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाये गए थे। साथ ही कलाकरो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।
पूर्व केन्द्र्रीय मंत्री व सदर सासंद कलराज मिश्र की देन है कि देवरिया में मेडिकल कालेज की स्थापना हे रही है। यह जनपदवासियों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सदर सांसद कलराज मिश्र,प्रदेष के कृशि मंत्री सूर्य प्रताप षाही,जयप्रकाष निशाद,श्रीमती अनुपमा जायसवाल,क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह,सांसद रविन्द्र कुषवाहा,कमलेष पासवान,सदर विधायक जन्मेजय सिंह,सुरेष तिवारी,कमलेष षुक्ला,काली प्रसाद,रजनीकांत मणि,नपा अध्यक्ष अलका सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अर्न्तयामी सिंह मौजूद रहें।
Leave a Reply