जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें गत बैठक की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्रदेश की रैकिंग में 51वां स्थान आने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए आगामी बैठक से पूर्व जनपद की रैकिंग प्रदेश में टाॅप 30 पर हर हाल में लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एम0ओ0आई0सी0 उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य में आने वाली बाधाओं का तत्काल निस्तारण करायें, उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जाये उसका पूर्णतयः ईमानदारी के साथ अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पाक्षिक समीक्षा करें। समीक्षा के उपरान्त कमजोर बिन्दुओं पर गम्भीरता से ध्यान देते हुए अगले 15 दिन में उन कमजोर बिन्दुओं पर सुधार लाते हुए उनकी रिपोर्टिंग शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत बनने वाले गोल्डन कार्ड की प्रगति संतोष जनक न पाये जाने पर गहरी नाराजगी प्रकट की तथा कहा कि प्रत्येक ब्लाक स्तर पर कम से कम 100 कार्ड प्रतिमाह बनाये जायें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। कार्यक्रम की समीक्षा करने वाली टीम की शिथिलता पर भी नाराजगी प्रकट की तथा कहा कि टीम प्रभावी ढंग से आयुष्मान कार्यक्रम की समीक्षा करें अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *