जिला समीक्षा-योजना बैठक  हुई आयोजित

[object Promise]

रिपोर्ट-योगेन्द्र गौतम

उन्नाव । आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-उन्नाव जिले की जिला समीक्षा योजना बैठक, आवास विकास कालोनी स्थित कानून एंव न्याय मंत्री बृजेश पाठक के आवास पर संपन्न हुयी। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे परिषद के प्रमुख आयाम “थिंक इण्डिया” के प्रदेश सह संयोजक शशांक शेखर सिंह का रहना हुआ। बैठक का संचालन दो सत्रों मे हुआ। प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे जिला संगठन मंत्री सौरभ श्रीनेत ने विगत एक वर्ष मे विद्यार्थी परिषद द्वारा किये गये कार्यक्रमों, आन्दोलनों और परिषद की उपलब्धियों के बारे कार्यकर्ताओ को जानकारी प्रदान की। द्वितीय सत्र को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि शशांक शेखर सिंह ने विद्यार्थी परिषद-उन्नाव द्वारा विगत एक वर्ष मे किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुये, आगामी सत्र 2019-2020 के लिये संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करवायी।

फलस्वरूप नवीन सत्र मे विद्यार्थी परिषद-उन्नाव पूरे जिले मे लगभग 16000 छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी। साथ ही संगठन के कार्य विस्तार के लिये जिले के लगभग 380 इण्टरमीडिएट कालेज और 70 से अधिक महाविद्यालयों मे परिषद के राष्ट्रव्यापी अभियान “सेल्फी विद कैम्पस” के माध्यम से संपर्क करेगी। तथा नारी सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा जैसे प्रमुख विषयों को ध्यान मे रखते परिषद द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु “मिशन साहसी” अभियान के तहत जिले के समस्त बालिका विद्यालय और महाविद्यालयों मे आत्मरक्षा के ट्रेनिंग कैम्प लगायेगी। तथा सम्पूर्ण जिले मे परिषद की राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित नीति को पहुंचाने के लिये जिले की समस्त 6 तहसीलों और 16 ब्लाकों मे अपनी कालेज कार्यकारिणी, महाविद्यालय कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी का गठन करेगी। बैठक मे मुख्य रूप से लखनऊ विभाग के विभाग सह प्रमुख डा• उमेश बाजपेयी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश तिवारी, जिला संयोजक उदय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रमुख अनुभव सिंह, जिला छात्रा प्रमुख रत्ना गुप्ता, जिला एसएफ डी प्रमुख नितिन कुशवाहा, नगर मंत्री हर्षित बाजपेयी, नगर कला मंच प्रमुख स्वास्तिक पाठक, नगर सहमंत्री संदीप गुप्ता, वरूण कश्यप, अनुराग बाजपेयी, नगर एसएफ डी
प्रमुख शुभम पटेल, अमन सोनी, आकर्षण गौतम, मिथलेश सिंह, अमित यादव, ॠषभ वर्मा, राज, श्वेता श्रीवास्तव, अभय चौरसिया, रूद्र, प्रान्जुल मिश्रा , आभास सहित आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *