” जिला पंचायत में धन की बंदरबाट एवं लूट के खिलाफ कुशीनगर के भाजपाई लामबंद “

[object Promise]

 उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर जनपद जिला पंचायत के पास मौजूद लगभग चौंतीस करोड रुपए को लूटने एवं अपारदर्शी एवं भेदभाव पूर्ण तथा संदिग्ध टेंडर प्रक्रिया से आक्रोशित भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने जिला पंचायत के अधिकारियों एवं प्रशासक के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने का निश्चय किया है |
 भाजपा के मंडल अध्यक्ष जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कुशीनगर को कल ज्ञापन देंगे तथा बाद में कमिश्नर से मुलाकात कर सारे तथ्यों से अवगत कराएंगे,
  भाजपा के आधा दर्जन मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सौंपकर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करके पारदर्शी तरीके से टेंडर निकालकर बिना भेदभाव कार्य आवंटन की मांग भी करेंगे, तथा जिले के विकास कार्य में जिले के लोगों, ठेकेदारों एवं कार्य के इच्छुक सक्षम संस्थाओं को प्राथमिकता देने की भी मांग करेंगे,
भाजपा मंडल अध्यक्षों ने आरोप लगाया है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने एक दो नेताओं के साथ सांठगांठ करके आधे से कुछ कम धन के कार्य का टेंडर जारी करके तथा लगभग बीस करोड़ के कार्य का कुशीनगर में अप्रचलित अखबार या गुपचुप तरीके से अपने चहेतों में बांटकर सरकारी धन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है ,
भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कहा है कि कुछ प्रकाशित टेंडर में एक ही कार्य को दो कार्य दिखाया गया है तथा कुशीनगर के इच्छुक ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन करने में आनाकानी करके उन्हें अवसर से वंचित करने का कार्य किया जा रहा है | भाजपा मंडल अध्यक्षों ने भाजपा की कुछ प्रमुख नेताओं एवं संघ के पदाधिकारियों से भी संपर्क साधा है ,पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने वाले हर संघर्ष में साथ देने का वचन दिया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *