[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुये उपचुनाव में सपा को करारी हार मिली है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी हरीश राणा को 7 मतों से हराकर नई जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। इस चुनाव में सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी क्योंकि सपा ने अपने सरकार रहते इस सीट पर अपने प्रत्याशी को निर्वाचित कराया था। लेकिन भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनय कुमार गौड़ ने सपा प्रत्याशी को हराकर नया इतिहास लिख दिया। समर्थकों में जश्न का माहौल है। इस चुनाव से पहले इस सीट पर सपा का कब्जा था। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार कुमार को विजयी प्रमाण पत्र दिया।
बता दें कि 6 माह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा के विनय कुमार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव ला दिया था । जिससे यह सीट खाली हो गयी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिये अधिसूचना जारी कर दी गयी थी। मंगलवार सुबह 11 बजे से 4 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये मत पड़े, जिसमें 67 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे सपा और भाजपा समर्थित प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला हो गया था। लेकिन अंत में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विनय कुमार गौड़ ने सपा समर्थित उम्मीदवार हरीश राणा को 7 मतों से पराजित कर दिया |
अंदरूनी कलह बनी हरीश की हार की वजह
मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में सपा की अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ गई, जिसमें सपा प्रत्याशी हरीश राणा को करारी हार मिली। उन्हें भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनय कुमार गौड़ ने 7 मतों से हरा दिया । भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के बाद भाजपाईयों में उत्साह दिखा और उन्होंने सड़कों पर जमकर जश्न मनाया। सपा प्रत्याशी की हार का मुख्य कारण बगावत की बात मानी जा रही है।
क्योंकि सदस्य होने के बावजूद सपा को हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रत्याशी को हराने के बाद विजयी प्रत्याशी विनय कुमार गोंड ने कहा कि वह जनता की सेवा करना चाहते हैं और जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे।
Leave a Reply