जिला निर्वाचन अधिकारी ने की नोडल/सह नोडल अधिकारियों के साथ बैठक।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी……. जिला निर्वाचन अधिकारी।

अमेठी।। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 राम मनोहर मिश्र ने देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार मे नोडल/सह नोडल अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बैठक किया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए नियुक्‍त नोडल /सह नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्यो को सर्वोपरि मानकर निर्वाचन दायित्‍वों का निर्वहन पूर्ण सजगता एवं मनोयोग के साथ समय पर पूरा करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को आबकारी निरीक्षकों के साथ मिलकर जनपद मे दूसरे प्रांतों या जिलों से आने वाली नकली शराब, दुकानों पर ओवररेटिंग से से बेची जाने वाली शराब की छापेमारी कर सघन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।।

उन्होंने सभी को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्य को पूरी गंभीरता के साथ करे। साथ ही सोपे गए कार्यों को व्‍यवस्थित रूप से संपन्‍न कराएं। उन्‍होंने निर्देशित किया कि लोकसभा निर्वाचन स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्‍न कराने में अपनी महती भूमिका का बखूबी निर्वहन करें। उन्‍होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन व्‍यवस्‍थाओं की तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं। उन्‍होंने कहा कि निर्वाचन कर्तव्‍यों का निर्वहन पूर्ण सजगता एवं मनोयोग से करे। उन्‍होंने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में सुगम मतदान हेतु मतदान केन्‍द्रों पर की जाने वाली व्‍यवस्‍थाओं छाया, पेयजल, विद्युत, शौचालय, रेम्‍प, मार्गों के दुरूस्तीकरण तथा मतदान केन्‍द्रों की अन्‍य मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की जाए।

बैठक में स्‍वीप प्‍लान अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संचालित गतिविधियां, डाक मतपत्र की व्‍यवस्‍था, मतदान दलों का प्रशिक्षण, पिंक बूथ, मतदान केन्‍द्रों पर कम्‍यूनिकेशन प्‍लान, एमसीएमसी तथा मीडिया सेंटर, निर्वाचन व्‍यय लेखा प्रशिक्षण, इलेक्‍ट्रानिक वोटिंग मशीनों की व्‍यवस्‍था मतदान दलों को उपलब्‍ध कराने हेतु मेडिकल किट की व्‍यवस्‍था तथा सी-विजिल, 1950 हेल्‍प लाईन नम्‍बर सुगम पोर्टल के बारे में समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए गए।।

बैठक नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सौपे गए कार्यो की विस्‍तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, सहित सभी नोडल/सह नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *