*ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन*
सुलतानपुर ।।, लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टि से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने स्थानीय मण्डी परिषद में पहुंचकर स्ट्रांगरूम, मतगणना परिसर, स्टेशनरी सामग्री वितरण तथा ईवीएम व वीवी पैट मशीन वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। इसके पश्चात् केन्द्रीय विद्यालय अमहट पहुंचकर वहां वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जानकारी ली तथा आई0टी0आई0 परिसर पयागीपुर का भी निरीक्षण किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गिरि अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय व लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि मतगणना का मैप तैयार कर लिये जाय। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-03 पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि स्टेशनरी सामग्री आदि का वितरण एवं ईवीएम व वीवी पैट मशीन का वितरण कराये जाने के लिये मैप तैयार कर लिये जाय।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, तहसीलदार सदर पीयूष, प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय, सचिव मण्डी परिषद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply