पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा थाना सुनगढ़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा त्यौहार रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर, रजिस्टर नम्बर- 4, रजिस्टर नम्बर- 8, तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, वारण्ट रजिस्टर, भ्रमण रजिस्टर, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं वीट पुस्तिका आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।
थाना निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा रिकार्ड रूम में दस्तावेजों का रख-रखाव के साथ साथ सिपाही के ठहरने का स्थान बैरक का निरीक्षण नगर मजिस्ट्रेट महोदया द्वारा किया गया। दस्तावेजों के निरीक्षण के दौरान पिछले वर्ष से लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर को नियमित अपडेट करने के निर्देश दिये गये आईजीआरएस के लम्बित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुये शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।
थाना समाधान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक मार्गों एवं स्थलों पर अवैध कब्जे से सम्बन्धी आई शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाये तथा सम्बन्धित के विरूद्व मुकदमा दर्ज कराया जाये। शिकायत निस्तारण हेतु गठित अधिकारियों की संयुक्त टीम जांच के उपरान्त आख्या समाधान रजिस्टर पर संयुक्त हस्ताक्षर सहित देना सुनिश्चित करेगें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋतु पूनिया, सहित थाने के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे
Leave a Reply