जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी ने होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी ।। जिलाधिकारी डा0 राम मनोहर मिश्र ने रंग और गुलाल के पर्व होली पर जनपद वासियों को बधाई देते हुये कहा है कि रंगों का पर्व होली जनपदवासियों के जीवन में खुशियों का रंग भर दे और लोग मनोमालिन्य दूर कर सुख और समृद्धि के मार्ग पर बढ़े। उन्होनें जनपद के नागरिकों से अपील भी किया है कि होली पर्व को शान्ति एवं खुशी के वातावरण में मनाये। कोई भी व्यक्ति या वर्ग ऐसा कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावना को अघात पहुॅचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। कीचड़ आदि

किसी पर न फेके साथ ही मादक पदार्थो का सेवन भी न करें। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने भी जनपदवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा है कि होली यानि रंगों का त्योहार, प्यार का त्योहार है इसे सभी लोग मिल जुलकर सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाये

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *