जिलाधिकारी विवेक व एडीएम अमर नाथ राय की भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन।

[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन/तक़ी मेहदी
*जिलाधिकारी ने जिले में पहली बार फरियादियों हेतु खोला था खुला दरबार*

सुलतानपुर।जिले में अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाले जिलाधिकारी विवेक के स्थानांतरण होने पर आज कलेक्ट्रेट सभागर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना एवं उनके सुख समृद्धि की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी। डीएम विवेक ऐसे पहले डीएम के रूप में सामने आए की सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए खोला था डीएम कार्यालय का दरवाजा, बिना रोक टोक फरियादी करते थे अपनी शिकायत। जिले के पहले डीएम के कार्यकाल में फरियादियों के लिए पहली बार ऐसा अवसर मिला था

जिले में पहुचते ही दो मुख्य विभागों में श्रम व आपूर्ति विभाग में बड़े घोटाले का किया था खुलासा। सामाजिक कार्यों व विभागीय बैठकों में भाग लेने दिखाते थे दिलचस्पी। फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेकर सम्बंधित अधिकारियों से कराते थे त्वरित निस्तारण। विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरनाथ राय के अम्बेडकरनगर स्थानान्तरण होने पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सुख समृद्धि की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी। बिदाई समारोह में कलेक्ट्रेट, विकास भवन व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *