जिलाधिकारी ने दी जनपद वासियों को नववर्ष की बधाई

[object Promise]

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने समस्त जनपद वासियों को नव वर्ष 2020 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि आने वाला साल 2020 आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए। उन्होंने नव वर्ष पर सभी को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हुए अच्छाइयों को अपनाने एवं आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। इसी के साथ उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों अधिवक्तागण, पत्रकार बंधुओं, व्यापारियों, किसान भाइयों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों को नव वर्ष 2020 की बधाई व शुभकामना दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *