जिलाधिकारी ने त्रिलोकपुर में किया निर्माणाधीन कांजी हाउस का निरीक्षण। 03 एकड भूमि पर किया जा रहा गौ संरक्षण केन्द्र का निर्माण।

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने आज ग्राम सभा त्रिलोकपुर में जिला पंचायत द्वारा निर्माणाधीन कांजी हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस गौ संरक्षण केन्द्र का निर्माण 03 एकड भूमि पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारा बैंक हेतु गोदाम, पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था कर ली गई है।

निरीक्षण में उन्होंने ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रवीन्द्र गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि गौ आश्रय गृह का शेष बचा हुआ निर्माण कार्य 07 दिनो के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया जाय।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *