जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

[object Promise]
अमेठी । जिलाधिकारी  शकुन्तला गौतम ने आज माॅडल प्राथमिक विद्यालय पचेहरी में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने अपने सामने 05 बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका लगवाया, इसके बाद जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों  ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ आज 26 नवम्बर से किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण अभियान 05 सप्ताह तक चलाया जायेगा। जिसमें पहले चरण में विद्यालय/आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह ठीका 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा जनपद अमेठी में 873998 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। उन्होेंने ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों तथा अभिभावकों से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील किया।
उन्होंने बताया कि आज पहले दिन के अवसर पर पूरे जनपद में इस अभियान का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा छूटे न इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्ययोजना पहले से तैयार की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एम0 श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डीसी अग्रवाल, डा0 बंदिता सिंह, विकास सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *