जिलाधिकारी ने किया सी0एच0सी0 मोतिगरपुर का आकस्मिक निरीक्षण। गन्दगी पाये जाने पर अधीक्षक को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जिलाधिकारी द्वारा एक्स-रे कक्ष में ताला लगा होने की कारण पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 मौर्य ने बताया कि एक्स-रे मशीन काफी समय से खराब चल रही है। नई मशीन हेतु मांग पत्र भेजा जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक्स-रे से सम्बन्धित मरीजों को कादीपुर सी0एच0सी0 हेतु रिफेर कर दिया जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने पुनः मांग पत्र पे्रेषित किये जाने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिये।
लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ममता नामक महिला के जो बच्चा गत रात्रि में पैदा हुआ था वह काफी रो रहा था, परन्तु अस्पताल की लापरवाही के कारण उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर नही किया गया। इसे लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने इस सम्पूर्ण प्रकरण की रिपोर्ट सायं तक उपलब्ध कराने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक को दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, ओ0पी0डी0 पंजिका, जच्चा-बच्चा पंजिका आदि अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *