जिलाधिकारी ने किया धान खरीद केन्द्र का औचक निरीक्षण

[object Promise]
अमेठी। जिलाधिकारी  शकुन्तला गौतम ने आज जायस स्थित क्षेत्रीय विपणन धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि अभी तक कुल 17 किसानों से 727.60  कुन्तल की खरीद की जा चुकी है तथा अब तक 106 किसानों को टोकन दिया जा चुका है। केन्द्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि क्रय धान क्रय केन्द्र पर 10000 बोरों में से 1819 बोरों का उपयोग हो गया है तथा जो किसान आ रहे है उनकों क्रम से टोकन जारी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस क्रय केन्द्र का इस वर्ष का लक्ष्य 70 हजार कुन्तल  का निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 तारीख तक 9 किसानों को 412308 रुपए आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भुगतान कर दिया गया है जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन 400 से 500 कुन्तल की खरीद की जाए।
जिलाधिकारी ने  1 से 28 तक किसानों का  रजिस्टर में पंजीकरण संख्या ना लिखने पर  केंद्र प्रभारी राजकुमार को  चेतावनी देते हुए खरीद बढ़ाने तथा समय बद्ध भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर मौजूद कांटा, छन्ना तथा नमी मापक यत्रं के साथ ही किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को  वापस ना किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद, तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *