ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। जिलाधिकारी डा0 राममनोहर मिश्रा व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अगामी होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं शांति सुरक्षा की बैठक किया बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होलिका दहन के स्थान को चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहाँ के हिस्ट्रीशीटरों के विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये।।
जिलाधिकारी ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बल मुहैया कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी थानों में सभी पक्षों के लोगों को बुलाकर पीस कमेटी की बैठक करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व सीओ को त्योहार रजिस्टर तथा अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी होली के त्यौहार को भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी त्यौहार शान्ति पूर्वक सम्पन्न होते रहे हैं, सभी जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।
बड़े बुजुर्ग छोटी – छोटी बातों को ध्यान देंगे तो समस्यायंे नहीं आयेंगी। उन्होनें जिला पंचायतराज अधिकारी को त्योहार से पहले साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, समस्त एसडीएम, सहित थानाध्यक्ष मौजूद रहें।
Leave a Reply