जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न अवैध कब्जा करने वाले एवं कराने वाले जायेंगे जेल- जिलाधिकारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आवास, पेंशन, राशन कार्ड, बैंक, किसान सम्मान निधि, शौंचालय, अवैध कब्जा आदि से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्रमुखता से प्राप्त हुए, जिन्हें समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तालाब, बंजर भूमि, खलिहान, चरागाह आदि पर अवैध कब्जे से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने एवं कराने वाले किसी भी दशा में नहीं बक्शे जायेंगे। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपनी-अपनी तहसील के अन्तर्गत सरकारी भूमि यथा- तालाब, बंजर भूमि, खलिहान, चरागाह आदि का अभिलेखों से सत्यापन करा लें और यदि अवैध कब्जा पाया जाता है, तो सम्बन्धितों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करें और सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करायें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *