जानिये कैसे उत्तर प्रदेश की जेलों में बांटी जा रही मौत, कैदी दहशत में !

[object Promise]

Lucknow, उत्तर प्रदेश की जेलों में इन दिनों मौत बांटी जा रही है। गोरखपुर, मेरठ समेत प्रदेश की आधा दर्जन जेलों के कैदी दहशत में है, क्योंकि एड्स का खतरा उनके सर पर मौत बनकर मंडरा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में पिछले एक महीने में 2 बंदियों में एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई है । गाजियाबाद के डासना मसूरी स्थित जिला कारागार में 27 एचआईवी पॉजिटिव कैदी पाए गए हैं। अब तक मेरठ जेल में 10 बंदियों में एड्स की पुष्टि हो चुकी है। जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।

[object Promise]
India’s prisons is leading to high HIV

दरअसल गोरखपुर जेल में 24 कैदियों को एड्स होने का मामला शासन स्तर तक गूंजने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में बंदियों में एचआईवी की जांच कराई गई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेरठ सीएमओ राजकुमार के मुताबिक जिला कारागार में 10 बंदियों में एचआईवी एड्स की पुष्टि हुई है। महीने में 2 बार जेल में कैंप लगाकर सभी बंदियों की जांच कराई जा रही है।

[object Promise]
Image-Jail-HIV

सीएमओ मान रहे  है कि इनमें कुछ बंदी पहले से एचआईवी पॉजिटिव थे। बता दें कि गोरखपुर में पिछले दिनों 24 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे  इसके बाद प्रदेशभर की सभी 70 जिलों में बंदियों का टेस्ट कराया गया। इसमें मेरठ गोरखपुर सहित बरेली ,इलाहाबाद, लखनऊ, फैजाबाद, आगरा, वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में 256 कैदी बंदियों में एड्स की बीमारी पाई गई। जिसको लेकर मेरठ में भी बंदियों की जांच की गई तो मेरठ जेल में 10 बंदियों को इसकी पुष्टि हुई ।

[object Promise]
Metal Jail bars isolated on a white background

Read More : सीएम योगी के हेल्पलाइन सेंटर की युवतियों के शोषण का मामला हुआ उजागर , ट्रेनर फरार

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *