जानिए किस नेता ने कहा चौकीदार की चौकी छीन लेंगे

[object Promise]
सहारनपुर /लखनऊ। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां  एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं  यूपी में चुनावी  दौरे  राजनेता  कर रहे हैं।
रविवार को सहारनपुर में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने संयुक्त चुनाव प्रचार का आगाज सहारनपुर के देवबंद से कर दिया। एकजुट विपक्ष के रूप में पहली रैली करते हुए बीएसपी सुप्रीमो  मायावती और एसपी अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। दोनों ही नेताओं ने लोगों से अपील की वोट बंटने न दें।
रैली में बोलते हुए अखिलेश ने आगामी लोकसभा चुनाव को इतिहास बनाने का चुनाव बताया। विपक्ष से पहले हो चुकीं बीजेपी की रैलियों पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि यहां ऐसे भी नेता आए होंगे जो नफरत के अलावा कुछ नहीं बोले होंगे। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा, ‘पहले हमारे बीच में चायवाला बनकर आ गए और हम लोगों ने अच्छे दिन, 15 लाख रुपये और करोड़ों नौकरियों का भरोसा कर लिया। इस बार चौकीदार बनकर आए हैं। मैं जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यही दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक चौकीदार की चौकी छीनेंगे।
दूसरी ओर माया ने कहा कि  महागठबंधन की महारैली में उमड़ी भीड़ के बारे में जब पीएम मोदी को जानकारी मिलेगी तो वह घबराकर पगला जाएंगे और ‘सराब-सराब’ करने लगेंगे, तो वहीं अखिलेश ने कहा कि ‘सराब’ बताने वाले लोग खुद सत्ता के नशे में चूर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *