जानिए कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह का मंत्री रहने के दौरान कुशीनगर में क्या है योगदान

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के लिए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने विकास कार्य के लिए क्या-क्या योगदान दिया है पेश है   संवाददाता उपेंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट ।
 आरपीएन सिंह के विकास कार्यों की समीक्षा 
 *विद्युत*……
 राजीव गांधी विद्युत परियोजना के अंतर्गत 231.85 करोड़ रुपए की परियोजना से कुशीनगर जनपद के घर घर के लोगों को बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया जिसे बाद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल ज्योति योजना के तहत पैसा खर्च किया गया है ।
  *विद्युत सब स्टेशन*
 मथौली में पावर प्लांट , जड़ार ,  मनिकौरा , जगदीशपुर , सोहसा मटिया में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य कराना ।
 
*स्वास्थ्य*
 गेल इंडिया लिमिटेड जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में अपना दो करोड रुपए की लागत से *सीटी स्कैन मशीन, कलर डॉपलर ,अल्ट्रासाऊंड* इंसेफेलायटिस के 25 बेड वाले वार्ड की स्थापना,कुशीनगर के साथ ही गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में भी इंसेफेलाइटिस कीट की सुविधा मुहैया कराना ।
*रेलवे*
 कप्तानगंज से थावे तक बड़ी रेल लाइन का निर्माण कराना पडरौना व तमकुहीराज रेलवे स्टेशन पर पहली बार दो रैक प्वाइंट उपलब्ध कराना ।
*सेना भर्ती केन्द्र* 
 बड़हरा के पास सीआरपीएफ कैंप का उद्घाटन कराना । यदि यह पूर्ण हो जाता तो जनपद के साथ ही पूरे गोरखपुर मंडल के लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलता ।
*बाटलिंग प्लांट*
 तमकुहीराज के रजवटिया में बाटलिंग प्लांट का शिलान्यास कराए । जिसे बाद में योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में शुभारंभ कराया गया है । यदि यह यहां पर होता तो क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलता ।
 *सड़क*
पडरौना से पनियहवाँ होते हुए बिहार होते छपुआँ तक राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी का निर्माण कराया जाना। पीलीभीत से कपिलवस्तु होते कप्तानगंज से तमकुही रोड,गोरखपुर से सहजनवा बाईपास रोड,छावनी से कुबेरस्थान रोड,कप्तानगंज से हाटा रोड,कसया से देवरिया रोड,पडरौना से तमकुही राज रोड कार्य ।
*पुल* 
बाड़ी पुल,लोहिया पुल का निर्माण कराना ।
*पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी खुलवाना*
70 पेट्रोल पंप खुलवाना 
32 गैस बड़ी गैस एजेंसी खुलवाना,221 छोटी गैस एजेंसी खुलवाना ।
 *बैंक* 
जनपद में 36 राष्ट्रीय कृत बैंक खुलवाना ।
 *शिक्षा*
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना , उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय व उदित नारायण इंटर कॉलेज द्वारा क्षेत्र के लाखों युवक-युवतियों को शिक्षा दिलाना । इसके अलावा 127 छोटे बड़े स्कूलों में सहयोग करना जिससे वहां के पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके ।
*रोजगार*
सीआरपीएफ व एसएसबी में 1341 युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए प्रेरित करना एवं नौकरी दिलाना । विभिन्न विद्यालयों में हजारों युवाओं को नौकरी दिलवाना । गैर सरकारी कंपनियों में नौकरी दिलवाना ।
*सेना की भर्ती* 
उदित नारायण इण्टर कालेज में कराकर इतिहास रच दिए । जिसमें कुशीनगर समेत गोरखपुर मंडल के हजारों युवाओं को नौकरी मिली थी । इसमें पास हुए हमारे 7 साथी भी अभी सेना में नौकरी कर रहें हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *