जानवरों के अवशेष पानी में मिलने से हड़कंप ,अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

[object Promise]

नवाबगंज उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में जानवरों के अवशेष मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज कस्बे की कुंजपुर नहर में देखने को मिला जहां जहां भोर पहर शौच के लिए निकले लोगों ने जानवरों के अवशेष पानी में उतरा तेरे देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह व चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि शौच क्रिया हेतु निकले लोगों ने भोर पहर नहर में अवशेष देखे जिस सूचना पर हमने मौके से दस जानवरों के अवशेष पानी से निकालकर नहर के समीप जेसीबी से खुदाई करवाकर गड़वा दिए हैं। बाकी अवशेष पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। वहीं अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *