जागरूकता: अभियान चलाकर लोगों को दी जा रही यातायात की जानकारी।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आई- फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पर ३० मार्च से शुरू किए गए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी दी गई।
अभियान को सफल बनाने के लिए सुसमाज के संभ्रांत एवं जिम्मेदार व्यक्तियों,समाज सेवी संगठनों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को अभियान में जोड़ा है।छ: महीने तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान में हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना बीमा वाहन न चलाने, रेड लाइट जंपिंग एवं ओवर स्पीड की रोकथाम, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक में सवारी न बिठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है।।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय -भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं ,इस कड़ी में दिनांक २३.०४.२०१९ को संस्था ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,अमेठी में ‘निबंध एवं कला प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में २०० बच्चे ने भाग लिया एवं विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे, उन्हें कई तरह की सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी गई हैं

जैसे कि हेलमेट का प्रयोग करें, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें इत्यादि। जागरूकता शिविर में जानकारी हेतु पेप्लेट, बुकलेट, हैंड बिल आदि संस्था द्वारा वितरित किए गए । बच्चों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण , ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी बताया, अंत में सभी लोगों ने सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की प्रतिज्ञा ली।कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक ,संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मीरा यादव, कोषाध्यक्ष श्री शशांक गुप्ता एवं सदस्य, मुकुंद , अक्षिता , कु०संतोष , श्री प्रदीप कुमार,श्री दयानंद यादव , श्री अशोक कुमार एवं आऋनी भी मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *